देशनवीनतमहादसा

असम एयरबेस पर बड़ा हादसा, जोरहाट एयरबेस पर वायु सेना का विमान क्रैश, 5 जवान शहीद

ख़बर शेयर करें -

इंडियन एयर फ़ोर्स का एक AN-32 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट असम के जोरहाट एयर फोर्स स्टेशन पर दुर्घटना का शिकार हो गया

जोरहाट। इंडियन एयर फोर्स का एक एएन-32 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट शनिवार को असम के जोरहाट एयर फोर्स स्टेशन पर दुर्घटना का शिकार हो गया। इस हादसे में वायु सेना के पांच जवान शहीद हो गए। भारतीय वायु सेना के अनुसार यह दुर्घटना तब हुई जब एएन-32 जोरहाट एयरक्राफ्ट एयरफील्ड पर उतरने की कोशिश कर रहा था। को-पायलट बच गये हैं और उनका इलाज चल रहा है। क्रैश का कारण पता लगाने के लिए इंडियन एयर फ़ोर्स ने कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी का आदेश दिया है।

Ad Ad

अधिकारियों ने बताया, ‘इंडियन एयर फोर्स (IAF) का एक ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट शनिवार सुबह असम के जोरहाट में एयर फ़ोर्स स्टेशन के पास क्रैश हो गया, एयरक्राफ्ट की पहचान एएन-32 के तौर पर हुई है। एक्सीडेंट के बाद एक्सीडेंट वाली जगह पर आग बुझाने का काम किया गया। इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीमों को मौके पर तैनात कर दिया गया। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। इंडियन एयर फोर्स ने बताया कि हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। क्रैश के बाद जोरहाट बेस पर उस पल को कैप्चर करते हुए फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया। क्रैश साइट से धुआं भी उठता देखा गया।

भारतीय वायु सेना (IAF) ने अपने जवानों के खोने पर गहरा दुख जताया है. इसके साथ ही उनके नाम भी जारी किए हैं. शहीद हुए पांच जवानों में स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह, फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार, सार्जेंट जितेंद्र शर्मा, अग्निवीरवायु खेमाराम कुमावत और अग्निवीरवायु दानिश आलम शामिल हैं।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया, ‘असम के जोरहाट विमान हादसे में पांच एयर वॉरियर्स के खोने से बहुत दुख हुआ। वायु सेना कर्मियों ने ड्यूटी करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। देश के लिए उनकी हिम्मत और सेवा को हमेशा गर्व और आभार के साथ याद किया जाएगा। दुखी परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। दुख की इस घड़ी में देश उनके साथ मजबूती से खड़ा है।’