बनबसा में पुलिस व एसओजी की बड़ी कार्रवाई, 30.45 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
बनबसा/चम्पावत। ड्रग फ्री देवभूमि अभियान के तहत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ‘ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड’ संकल्प को साकार करते हुए चम्पावत पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। थाना बनबसा पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने 14 मई 2026 को जगबूड़ा पुल के पास चेकिंग के दौरान 30.45 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया।
पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशों पर क्षेत्राधिकारी टनकपुर विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में एसओजी और थाना बनबसा की टीम ने बनबसा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान अजय राम उर्फ अज्जू उर्फ मंजन, निवासी नई बस्ती नगला थाना झनकैया, ऊधमसिंहनगर, हाल निवासी उचौलीगोठ टनकपुर, उम्र 29 वर्ष को स्मैक और एक मोबाइल फोन के साथ दबोच लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने यह स्मैक छिन्दर सिंह, निवासी बिडौरा मझौला, नानकमत्ता, ऊधमसिंहनगर से खरीदी थी। पुलिस अब छिन्दर सिंह की तलाश कर रही है। आरोपी अजय राम वर्ष 2025 में भी टनकपुर थाने से एनडीपीएस एक्ट के मामले में जेल जा चुका है।
आरोपी के खिलाफ थाना बनबसा में एनडीपीएस एक्ट की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने उसके कब्जे से 30.45 ग्राम अवैध स्मैक और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस टीम में उ0नि0 कमलेश भट्ट प्रभारी एसओजी, SI प्रकाश भट्ट प्रभारी एएनटीएफ, SI निर्मल लटवाल थाना बनबसा, HC मतलूब खान, HC ललित श्रीवास्तव, HC नईम कुरैशी, का0 ललित चौधरी, का0 कुलदीप सिंह, का0 सूरज कुमार, का0 राजकुमार, का0 उमेश राज, का0 उमेश कुमार एवं का0 नासिर (सर्विलांस) शामिल रहे। चम्पावत पुलिस का कहना है कि नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

