चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

गोल्ज्यू महोत्सव-2026 में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ आगाज़, देर रात तक झूमे दर्शक

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। ऐतिहासिक गोल्ज्यू महोत्सव-2026′ के अंतर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य शुभारंभ गुरुवार की शाम को हुआ। 7 मई से शुरू हुआ यह महोत्सव आगामी 16 मई तक जारी रहेगा। महोत्सव के व्यावसायिक स्वरूप के साथ-साथ 14, 15 और 16 मई को विशेष सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें स्थानीय और प्रसिद्ध कलाकारों की प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।

दो सत्रों में बिखरे संस्कृति के रंग : महोत्सव में कार्यक्रमों को दो सत्रों में विभाजित किया गया है: प्रथम सत्र (दोपहर 4:00 से सायं 7:00 बजे): इस सत्र में स्कूली बच्चों और स्थानीय प्रतिभाओं को मंच दिया गया। सरस्वती शिशु मंदिर चम्पावत, एशियन एकेडमी के विद्यार्थियों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। स्थानीय कलाकार अनुज पांडेय, सौरव पांडेय, हर्षित जोशी, रंजू, रोहन, सिद्धि और वैष्णवी ने अपनी कला से दर्शकों का दिल जीत लिया।

Ad Ad

द्वितीय सत्र (रात्रि 8:00 से 12:00 बजे तक): रात्रि सत्र में मुख्य आकर्षण सूचना विभाग से जय गोल्ज्यू जन्मभूमि सांस्कृतिक कला केंद्र चम्पावत की टीम रही। चम्पावत में पहली बार अपनी प्रस्तुति दे रहे फौजी ललित मोहन जोशी के ‘नैनीताल कि मधुली…, टक टका टक कमला…, आज का दिनौ तु होली घर पनौ.., कश्मीर बॉर्डर प्यारी में आप ही लाडू लो चैट को महीना वालों आदि गानों से चंपावत की समस्त जनता मंत्र मुक्त हो गई।

कुमाऊनी गढ़वाली और जौनसारी गायक दर्शन फर्सवाण की …हे नंदा हे गौरा स्तुति से कार्यक्रम का प्रारंभ हुआ और उन्होंने झुमका ली मोती मैन रंगीली मोती मैन, लाल बिंदुली रंगीली बाना आदि गाने गाकर समा बांध दिया। प्रसिद्ध कलाकार स्वाति भट्ट के सलामी दो हाथों की दियुला’ और राम दाई को होटल’ जैसे गीतों पर पूरा पंडाल झूम उठा। लच्छू पहाड़ी की कॉमेडी और डांस ने दर्शकों को लोटपोट कर दिया, वहीं हरीश जोशी के गीतों ने समां बांध दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रथम सत्र में पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथियों के रूप में दर्जा राज्यमंत्री श्याम नारायण पांडे, हरि प्रिया जोशी, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, श्याम सिंह कार्की अध्यक्ष मंदिर समिति, जीएस खाती मुख्य विकास अधिकारी, रेखा देवी अध्यक्ष नगर पंचायत बनबसा, शंकर दत्त पांडेय प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजपा, हिमेश कलखुड़िया पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा मौजूद रहे।

कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. भवन चंद्र जोशी, नीरज जोशी और राजेंद्र गहतोड़ी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी भारत त्रिपाठी सिटी मैनेजर महेश चौहान और पालिका की समस्त टीम के द्वारा सहयोग किया गया।। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के समन्वय में मुकेश गिरी, रोहित बिष्ट और प्रदीप भट्ट का विशेष सहयोग रहा। पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय और उनकी पूरी टीम कार्यक्रम की समाप्ति तक व्यवस्थाओं को सुचारू बनाने में जुटी रही।

15 मई को होने वाले कार्यक्रम…

15 मई को भी कार्यक्रम दो सत्र में ही आयोजित किए जाएंगे। प्रथम सत्र में स्थानीय कलाकार और विद्यालयी बच्चों द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। द्वितीय सत्र स्टार नाइट में संस्कृति विभाग की टीम पायल सांस्कृतिक कला केंद्र अल्मोड़ा के कलाकारों के अलावा स्टार कलाकार में खुशी जोशी, गोविंद दिगारी, सौरभ मैठाणी, श्वेता मेहरा के कार्यक्रम आयोजित होंगे।

Ad Ad