क्राइमचंपावतनवीनतमबनबसा

नेपाल भागने की फिराक में था नोएडा का बड़ा जालसाज, बनबसा सीमा पर संयुक्त टीम ने दबोचा

ख़बर शेयर करें -

बनबसा/चम्पावत। सीमा पर तैनात सुरक्षा एजेंसियों और उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। ग्रेटर नोएडा के दो गंभीर धोखाधड़ी मामलों में वांछित चल रहे शातिर आरोपी सत्येन्द्र सिंह भसीन को बनबसा-नेपाल सीमा से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के पास से भारी मात्रा में फर्जी दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद हुए हैं।

शुक्रवार को थाना बनबसा पुलिस, सीमा सुरक्षा बल (SSB) और उत्तर प्रदेश पुलिस की CRT/SWAT-2 व SOG टीम ने मिलकर यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, बनबसा पुलिस शारदा बैराज क्षेत्र में गश्त पर थी, तभी नोएडा पुलिस से इनपुट मिला कि एक वांछित अपराधी नेपाल भागने की कोशिश कर रहा है। सूचना मिलते ही कैनाल गेट चेक पोस्ट पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान नेपाल की ओर से आ रही एक संदिग्ध इनोवा कार को शारदा बैराज पुल के पास रोका गया। कार में सवार व्यक्ति से जब कड़ी पूछताछ की गई, तो उसकी पहचान सत्येन्द्र सिंह भसीन (पुत्र जसवन्त सिंह भसीन, निवासी पश्चिमी दिल्ली) के रूप में हुई। आरोपी पर गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) के थाना बीटा-2 में धोखाधड़ी के कई मुकदमे दर्ज हैं और उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट (NBW) भी लंबित था।

Ad Ad

गिरफ्तार अभियुक्त के पास से पुलिस ने चौंकाने वाली बरामदगी की है। उसके पास से 04 फर्जी आधार कार्ड (जो अलग-अलग पतों पर बने थे), 01 एप्पल आईपैड और 04 मोबाइल फोन, 01 पेन ड्राइव, पावर बैंक और एक डायरी ₹30,540 की नकदी। पुलिस ने बताया है कि गिरफ्तारी के दौरान मानवाधिकारों और कानूनी प्रक्रियाओं का पूरी तरह पालन किया गया है। आरोपी को संबंधित थाना बीटा-2, ग्रेटर नोएडा की पुलिस को सौंपा जा रहा है, जहां उससे पूछताछ कर जालसाजी के अन्य मामलों का खुलासा किया जाएगा। इस कार्रवाई ने साबित कर दिया है कि अंतर्राज्यीय अपराधियों पर नकेल कसने के लिए विभिन्न राज्यों की पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के बीच समन्वय कितना प्रभावी है।

Ad Ad