चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

चम्पावत में 4 मई से शुरू होगा भव्य ‘गोल्ज्यू महोत्सव’, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे शुभारंभ

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। न्याय के देवता भगवान गोल्ज्यू की पावन धरती चम्पावत में आगामी 4 मई से ‘गोल्ज्यू महोत्सव’ का भव्य आयोजन होने जा रहा है। क्षेत्र की सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान को संजोने वाले इस महोत्सव का विधिवत शुभारंभ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे।

महोत्सव की तैयारियों को लेकर शुक्रवार, 1 मई को नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडेय के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने खटीमा स्थित मुख्यमंत्री आवास पर सीएम धामी से मुलाकात की। इस दौरान उन्हें महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए औपचारिक निमंत्रण पत्र सौंपा गया। मुख्यमंत्री ने सहर्ष आमंत्रण स्वीकार करते हुए इस आयोजन में शामिल होने की अपनी सहमति प्रदान की है। प्रतिनिधिमंडल में शामिल वरिष्ठ भाजपा नेता एडवोकेट शंकर दत्त पांडेय ने महोत्सव के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गोल्ज्यू महोत्सव चम्पावत की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और अटूट आस्था का प्रतीक है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस भव्य आयोजन से क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक मंच पर बढ़ावा मिलेगा। ‘गोल्ज्यू धाम’ को पर्यटन मानचित्र पर एक नई और विशिष्ट पहचान मिलेगी। स्थानीय धार्मिक और पर्यटन गतिविधियों को नई दिशा प्राप्त होगी। महोत्सव की घोषणा के बाद से ही स्थानीय निवासियों और व्यापारियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। प्रशासन और पालिका परिषद महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने की तैयारियों में जुटे हैं। माना जा रहा है कि यह महोत्सव न केवल आस्था का संगम होगा, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था और पर्यटन के लिए भी मील का पत्थर साबित होगा।

Ad Ad
Ad Ad