चंपावतटनकपुरनवीनतमराजनीति

टनकपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का पुतला फूंका

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

टनकपुर/चम्पावत। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज शनिवार को पार्टी कार्यालय में एकत्रित होकर कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के पुतले के साथ नगर के मुख्य चौराहों से भ्रमण करते हुए जुलूस निकाला। बाद में तुलसीराम चौराहे पर पुतला दहन किया गया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस ने घिनौना कृत्य किया है। जिसके लिए जनता उसे कभी माफ नहीं करेगी। कांग्रेसी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की बढ़ती लोकप्रियता से बौखला गए हैं। इसलिए इस तरह की घटिया हरकत कर रहे हैं। कांग्रेसियों को अपने कृत्य के लिए जनता से माफी मांगनी चाहिए। पुतला दहन करने वालों में नगर अध्यक्ष तुलसी कुंवर, पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार वर्मा, जिला महामंत्री पूरन मेहरा, हंसा जोशी, अनीता यादव, रुचि धसमाना, हरीश कलौनी, शैलेंद्र सिंह, विनोद गड़कोटी, नारायण सिंह महर आदि शामिल रहे।

Ad Ad

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड