चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतमराजनीति

चम्पावत: पूर्व सीएम खंडूरी के निधन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शोक जताया

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। भाजपा के वरिष्ठ नेता सेवानिवृत्ति मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी के असायमिक निधन पर पूरे जनपद में शोक की लहर दौड़ गई। भाजपा जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत की अध्यक्षता में हुई शोक सभा में वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय खंडूरी देश की राजनीतिक परिदृश्य में एक ईमानदार, अनुशासित एवं कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में अपनी शान और पहचान छोड़ गए हैं। सेना से रिटायर होने के बाद जनरल खंडूरी ने भाजपा में शामिल होने के बाद उन्हें जो भी जिम्मेदारियों मिलीं उनका उन्होंने पूरी तरह निष्ठा के साथ निर्वाह किया। शोक सभा में दर्जा राज्य मंत्री श्याम नारायण पांडेय, मुकेश महराना, जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया, सतीश चंद्र पांडेय, आनंद अधिकारी, राजू गड़कोटी, विकास साह, राजेश बिष्ट, सौरभ नयाल, जगदीश जोशी आदि ने 2 मिनट का मोन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रभारी हिमांशु बिष्ट ने किया।

Ad Ad