पूर्व सीएम बीसी खंडूरी के निधन पर उत्तराखंड में कल बंद रहेंगे स्कूल
देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर राज्य में विद्यालय शिक्षा के अंतर्गत सभी शासकीय अशासकीय एवं निजी शैक्षणिक संस्थान 20 तारीख को बंद रहेंगे। उत्तराखंड के माध्यमिक शिक्षा और प्रारंभिक शिक्षा निदेशक की तरफ से सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को दिए गए आदेशों में कहा गया है कि भूतपूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी के सम्मान में 20 तारीख को उनकी अंत्येष्टि के दिन राज्य सरकार के समस्त कार्यालय बंद रहेंगे। ऐसे में राज्य में विद्यालय शिक्षा के अंतर्गत समस्त शासकीय अशासकीय और निजी शैक्षणिक संस्थानों और कार्यालयों में शासन की ओर से जारी निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। 20 मई उत्तराखंड के सभी शिक्षण संस्थान और कार्यालय बंद रहेंगे।


