उत्तराखण्ड

उत्तराखंड # यहां सीडीओ कोरोना पॉजिटिव पाए गए, डीएम सेल्फ आइसोलेशन में गए

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। कोरोना एक ​बार फिर से विकराल रूप लेने लगा है। कोरोना की चपेट में अधिकारी भी आने लगे हैं। आज नैनीताल जिले के सीडीओ की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद डीएम ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। वह वर्चुअल रूप से अधिकारियों की बैठक लेंगे। वही आज नैनीताल जिले में 205 नए मामले सामने आए हैं। कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों को देख अब प्रशासन पूरी तरह से सख्ती बरतने लगा है। आज सिटी मजिस्ट्रेट रिचा सिंह के नेतृत्व में पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शहर के विशाल मेगा मार्ट में पहुंचकर विशाल मेगा मार्ट के कर्मचारियों की रेंडम सेंपलिंग की। साथ ही खरीदारी करने व आने वाले लोगों को भी कोरोनावायरस कोविड-19 के प्रति जागरूक किया। दरअसल जिले में लगातार कोविड-19 के मामले बढ़ रहे हैं। जिले में आज भी 205 मामले आए हैं। प्रशासन लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ ज्यादा लोगों की आवाजाही वाले मॉल व अन्य संस्थानों को सख्त निर्देश दिए गए हैं, कि कोविड-19 कोरोनावायरस का पूर्ण रुप से पालन कराया जाए।

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड