टनकपुर

ममता बनर्जी की पार्टी की मान्यता भंग करने की मांग

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

टनकपुर। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल की नेता ममता बनर्जी की पार्टी की मान्यता भंग किए जाने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा है। जिसमें कहा गया है कि ममता बनर्जी ने अनुसूचित समाज के सम्बन्ध में अपशब्दों पर प्रयोग किया है। इसके लिए ममता बनर्जी की गिरफ्तारी होनी चाहिए। भाजपा के जिलाध्यक्ष दीपचंद पाठक एवं अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष मदन कुमार के नेतृत्व में एसडीएम को ज्ञापन सौंपने वालों में नगर अध्यक्ष पूरन मेहरा, प्रदेश मंत्री किरण देवी, पूर्व जिला महामंत्री नारायण महर, नगर अध्यक्ष महिला मोर्चा हंसा जोशी, सभासद तुलसी कुंवर, बच्चन सिंह अधिकारी, मनोज तिवारी, मुकेश जोशी आदि शामिल रहे।

Ad Ad

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड