चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

चम्पावत में 4.9 तीव्रता के भूकंप के झटके, चमोली रहा केंद्र

ख़बर शेयर करें -

रात 10:23 बजे महसूस हुए झटके, 13 किमी गहराई में था भूकंप; जिले में कहीं नुकसान की सूचना नहीं

चम्पावत। उत्तराखंड में सोमवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र चम्पावत की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार रात 10:23 बजे चम्पावत जिला मुख्यालय समेत जिले की सभी तहसीलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.9 दर्ज की गई।

Ad Ad

रिपोर्ट के मुताबिक भूकंप का अक्षांश 30.130° उत्तर, देशांतर 79.561° पूर्व तथा गहराई 13 किलोमीटर रही। भूकंप का केंद्र चमोली जिले के ख्यूंडन लगा ग्वाली क्षेत्र में बताया गया है।

भूकंप के झटके महसूस होने के बाद जिला मुख्यालय और सभी तहसीलों में प्रशासन तथा संबंधित विभागों ने स्थिति की जानकारी जुटाई। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार जिले की विभिन्न तहसीलों, थानों और चौकियों से भूकंप के कारण किसी प्रकार की क्षति की सूचना प्राप्त नहीं हुई है। प्रशासन ने संबंधित क्षेत्रों से स्थिति की जानकारी लेने के साथ ही किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए निगरानी बनाए रखी।