जनपद चम्पावतनवीनतम

चम्पावत : चंद्रबल्लभ ओली बने पत्रकार संगठन के पूर्णकालिक जिलाध्यक्ष

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। चम्पावत जिला पत्रकार संगठन की बैठक में सर्वसम्मति से चंद्रबल्लभ ओली को संगठन का पूर्णकालिक अध्यक्ष चुन लिया गया। सोमवार को सूचना लोकसंपर्क विभाग के सभागार में गणेश दत्त पांडेय की अध्यक्षता में हुई बैठक में पूर्व निर्धारित एजेंडे को लेकर विचार विमर्श किया गया। संगठन के पूर्व निर्वाचित अध्यक्ष कमलेश भट्ट के इस्तीफे के बाद कार्यकारी अध्यक्ष की भूमिका निभा रहे चंद्रबल्लभ ओली को ही पूर्णकालिक अध्यक्ष बनाने का निर्णय लिया।

इसके लिए सतीश जोशी ने प्रस्ताव रखा। जिसका चंद्रशेखर जोशी ने समर्थन और ऑनलाइन जुड़े बाबू लाल यादव ने इसका अनुमोदन किया। तय किया गया कि नवनिर्वाचित अध्यक्ष की ओर से पांच सदस्यीय अनुशासन समिति का गठन किया जाएगा और एक सप्ताह के भीतर संगठन की नई कार्यकारिणी का विस्तार भी किया जाएगा। इस मौके पर ऑफलाइन और ऑनलाइन जुड़े सदस्यों ने पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं को लेकर एकजुट होकर संघर्ष करने का निर्णय लिया। इस मौके पर जगदीश राय, नवल जोशी, गौरीशंकर पंत, राजीव मुरारी, सुरेश गड़कोटी, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, जीवन बिष्ट, सूरी पंत, दिनेश भट्ट, सूरज बोहरा आदि ने विचार रखे। जबकि सुरेश उप्रेती, अर्जुन सिंह महर, कुंदन सिंह, विनोद पाल, नारायण भट्ट, शंकर दत्त जोशी, सुरेंद्रराज लडवाल, जगदीश तिवारी, राजू तिवारी, नवनीत गहतोड़ी, दीपक फुलारा, शेर सिंह महर, राहुल महर आदि वर्चुअल माध्यम से बैठक से जुड़े रहे।

Ad Ad
Ad Ad

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड