क्राइमजनपद चम्पावतनवीनतम

चम्पावत : जिला युवा कल्याण अधिकारी पर दुष्कर्म का केस, शादी का झांसा देकर पिछले 18 साल से दुष्कर्म करने का लगा है आरोप

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। चम्पावत के जिला युवा कल्याण अधिकारी मोहन सिंह नगन्याल के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज हुआ है। उन पर एक महिला ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि जिला युवा कल्याण अधिकारी 18 साल से उसका शारीरिक शोषण कर रहे हैं। शादी की बात करने पर पत्नी से तलाक होने की बात कही गई थी, लेकिन अब वह मुकर गए हैं। महिला ने दुष्कर्म के साथ ही धोखाधड़ी, मारपीट और गाली गलौच करने का भी आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि उनका कुछ महीने बाद रिटायरमेंट भी होने वाला है। कोतवाल योगेश उपाध्याय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आईपीसी की धारा 376, 323, 420, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच एसआई मीनाक्षी नौटियाल को सौंपी गई है।

Ad Ad