नवीनतम

चम्पावत : व्यापार मंडल की बैठक में सदस्यता अभियान को लेकर लिया गया अहम निर्णय

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। सोमवार को प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जनपद चम्पावत की एक बैठक तिवारी होटल चंम्पावत में जिलाध्यक्ष सतीश जोशी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसका संचालन जिला महामंत्री कमलेश राय द्वारा किया गया। बैठक में पिछले सप्ताह लिए गए निर्णय एवं सदस्यता अभियान की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में वरिष्ठ व्यापारी सदस्यता अभियान प्रमुख बसंत सिंह तड़ागी एवं वरिष्ठ व्यापारी जीवन चंद्र कलखुड़िया एवं महिला व्यापारी शांति गिरी द्वारा अपने विचार रखे गए। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 7 मई तक सदस्यता अभियान पूर्ण कर लिया जाए। जिला अध्यक्ष द्वारा नगर कार्यकारिणी की सहमति पर क्षेत्रवार सदस्यता अभियान हेतु टोलियों का गठन किया गया। बैठक में जिला अध्यक्ष सतीश जोशी, जिला महामंत्री कमलेश राय, सदस्यता अभियान प्रमुख बसंत सिंह तड़ागी, वरिष्ठ व्यापारी जीवन चंद्र, नगर अध्यक्ष विजय चौधरी, नगर कोषाध्यक्ष केदार जोशी, दीपक तड़ागी लारा, आनंद सिंह अधिकारी, राजू बोहरा, मुकेश गिरी ‘बाबा’, शांति गिरी, अशोक सिंह तड़ागी, भगवत शरण राय एवं देवकीनंदन पांडे आदि उपस्थित रहे।

Ad Ad