चंपावतटनकपुरनवीनतम

तेज बारिश से बाधित मार्ग पर भी चम्पावत पुलिस ने नहीं रुकने दी आस्था की राह

ख़बर शेयर करें -

JCB और पोकलैंड की मदद से बाटना गाड़ मार्ग कराया सुचारु, श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला गया

टनकपुर/चम्पावत, 07 जुलाई 2026। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच चम्पावत पुलिस ने एक बार फिर जनसेवा और तत्परता का परिचय दिया। चौकी बूम क्षेत्र में सुबह से जारी तेज वर्षा के कारण बाटना गाड़ में जलस्तर बढ़ गया और तेज बहाव के चलते मार्ग बाधित हो गया, जिससे माँ पूर्णागिरि मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं और अन्य यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

Ad Ad

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बूम चौकी और ठुलीगाड़ चौकी की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस कर्मियों ने JCB और पोकलैंड मशीनों की सहायता से मार्ग से मलबा हटाकर रास्ता सुगम बनाया तथा श्रद्धालुओं और अन्य यात्रियों को सुरक्षित रूप से पार कराया। इसके बाद यातायात को पुनः सुचारु कर दिया गया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई और जनसेवा की भावना से प्रभावित होकर स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने पुलिस टीम की जमकर सराहना की। लोगों ने कहा कि खराब मौसम और कठिन परिस्थितियों में भी पुलिस ने आस्था की राह को रुकने नहीं दिया।