चम्पावत : प्रशिक्षण के दौरान हंगामा कर व्यवधान डालने के आरोपी बाबू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
ADVERTISEMENTS


चम्पावत। लोकसभा चुनाव के लिए पीठासीन अधिकारी और मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण के दौरान चम्पावत जीजीआईसी के प्रशिक्षण सभागार में 9 अप्रैल को हंगामा करने वाले कर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कोतवाली पुलिस ने मुख्य शिक्षाधिकारी मेहरबान सिंह बिष्ट की तहरीर पर मंगलवार की रात को ये रिपोर्ट दर्ज की। आरोप है कि पीठासीन अधिकारी और मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण में व्यवधान करने वाला जीआईसी धूनाघाट का कर्मचारी शराब पीकर हंगामा काट रहा था। चम्पावत के कोतवाल योगेश उपाध्याय ने बताया है कि तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने धूनाघाट जीआईसी के वरिष्ठ सहायक जीवननाथ महंत के खिलाफ आईपीसी की धारा 504 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।

