जनपद चम्पावतनवीनतमराजनीति

चम्पावत : प्रदीप टम्टा को प्रत्याशी बनाए जाने पर किया मिष्ठान वितरण

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। कांग्रेस पार्टी की ओर से लोकसभा चुनाव के लिए अल्मोड़ा संसदीय सीट पर प्रदीप टम्टा को प्रत्याशी बनाए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया। बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष पूरन सिंह कठायत की अध्यक्षता एवं जिला संगठन महामंत्री निर्मल तड़ागी के संचालन में प्रदीप टम्टा को बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी गईं। साथ साथ आपस में मिष्ठान वितरण किया। इस दौरान इस दौरान पूर्व पीसीसी सदस्य उमेश खर्कवाल, जिला उपाध्यक्ष मोहन सिंह अधिकारी, नगर अध्यक्ष नीरज वर्मा, जिला प्रवक्ता अशोक वर्मा, महिला प्रदेश सचिव आशा टम्टा, ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश बोहरा, जिला उपाध्यक्ष मुरलीधर जोशी, जिला कोषाध्यक्ष सौरव साह, बालादत्त थ्वाल, जिला सचिव जगदीश चंद्र जोशी, मंडल अध्यक्ष कमल भंडारी, केदार सिंह सामंत, कैलाश राम समेत अन्य लोग मौजूद रहे।