जनपद चम्पावतनवीनतम

चम्पावत : जमीन के विवाद में सरेआम भिड़े चाचा भतीजे, पुलिस ने राइफल कब्जे में ली

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। नगर में भैरवां चौराहे के पास जमीन को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच हाथापाई हो गई। इतना ही नहीं एक पक्ष ने लाइसेंसी राइफल भी लहरा दी। राहत कीबात यह रही कि गोली नहीं चली। मामला कोतवाली तक पहुंचा तो पुलिस ने राइफल कब्जे में ले ली। फिलहाल दोनों पक्षों में से किसी ने भी पुलिस को लिखित तहरीर नहीं दी है। मामले की जानकारी के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। साथ ही राइफल अपने कब्जे में ली है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात भैरवां चौराहे में भूमि के एक टुकड़े को लेकर दो लोगों में विवाद हो गया। पुलिस के मुताबिक दोनों लोग रिश्ते में चाचा-भतीजे हैं। विवाद में एक पक्ष एक सेवानिवृत्त अधिकारी है। विवाद बढ़ते-बढ़ते हाथापाई तक पहुंच गई। इसी दौरान एक शख्स घर से राइफल ले आया। लेकिन इससे पहले कोई अनहोनी होती, दूसरे पक्ष ने राइफल को छीनकर थाने पहुंचा दिया। कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि राइफल लाइसेंसी है। इसे पुलिस ने फिलहाल अपने कब्जे में ले लिया है। शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है। वरिष्ठ उप निरीक्षक भुवन चंद्र आर्या को जांच अधिकारी बनाया गया है।