चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

चम्पावत : ‘मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम के तहत धूरा में स्वतंत्रता संग्राम से​नानियों के आश्रितों को किया गया सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। ‘मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम के तहत भाजपा युवा मोर्चा धूरा-अमोड़ी मंडल की इकाई के तत्वावधान में सात स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की जन्मस्थली सूखीढांग के धूरा/चौड़ाकोट में स्वच्छता अभियान चलाया गया। साथ ही सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा रहे। उन्होंने कहा कि सेनानियों और वीरों की बदौलत ही भारत आजाद हुआ। उनके पराक्रम, शौर्य और बलिदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता है।

भाजयुमो मंडल अध्यक्ष बालम सिंह बोहरा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में सेनानियों की मूर्तियों में माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। भाजयुमो जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों की देश की क्रांति में अहम भूमिका है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के जिलाध्यक्ष महेश चौड़ाकोटी ने कहा कि उनके पूर्वजों ने देश को आजाद कराने के लिए जोश-जूनुन के साथ अंग्रेजों से लोहा लिया। संचालन महामंत्री कमल किशोर ने किया।


कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता संग्राम से​नानियों के उत्तराधिकारियों व आश्रितों बृजमोहन चौड़ाकोटी, दीवान सिंह राणा, हर सिंह राणा, प्रकाश चन्द्र जोशी, प्रकाश चन्द्र चौड़ाकोटी, कैलाश चन्द्र चौ़ड़ाकोटी, विद्या देवी, कमला देवी, गीता देवी, त्रिलोक चन्द्र जोशी, वंशीधर गहतोड़ी, पीतांबर दत्त गहतोड़ी, गोविन्द बल्लभ पाठक आदि को सम्मानित किया गया।

इस मौके पर बूथ अध्यक्ष घनश्याम जोशी, बीडीसी व महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष दीपा जोशी, प्रधान जीवन चौड़ाकोटी, भाजयुमो पदाधिकारी मुकेश बोहरा, गणेश बोहरा, नरेन्द्र बिष्ट, राकेश बोहरा, अंकित भट्ट, भाजपा पदाधिकारी प्रेम सिंह, सतीश कलौनी, दिनेश बोहरा, विद्या जोशी, प्रेम कनवाल, कृष्णानन्द चौड़ाकोटी, इन्द्र सिंह राणा आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड