क्राइमजनपद चम्पावतनवीनतम

चम्पावत : चाकू से पत्नी पर किया हमला, लहूलुहान महिला अस्पताल भर्ती

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

चम्पावत/पाटी। पाटी विकास खंड के चल्थिया गांव में 50 साल के एक शख्स ने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। इस वार से महिला बुरी तरह जख्मी हो गई। घायल महिला को पाटी के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। वहीं पुलिस ने हमलावर को भी दबोच लिया है। पाटी के चल्थिया गांव में 21 जून को पान सिंह ने किसी बात पर विवाद होने पर अपनी पत्नी जानकी देवी को चाकू से प्रहार कर लहूलुहान कर दिया। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर दलबल के साथ पहुंचे पाटी के थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कोरंगा ने आरोपित को दबोचने के साथ आनन फानन में जानकी देवी को पाटी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। बताया गया है कि आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है।

Ad Ad