चंपावतटनकपुरनवीनतम

टनकपुर में ₹6020.89 लाख की शारदा तटबंध निर्माण योजना का कल सीएम धामी करेंगे शिलान्यास

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर/चम्पावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल यानी 05 जुलाई 2026 को चम्पावत जिले के टनकपुर स्थित बूम घाट पर एक भव्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ₹6020.89 लाख की भारी-भरकम लागत से बनने वाले “शारदा तटबंध निर्माण” का शिलान्यास और भूमि पूजन करेंगे। मुख्यमंत्री की घोषणा संख्या 243/2022 के तहत स्वीकृत इस परियोजना से क्षेत्र को बाढ़ और भू-कटाव से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। शिलान्यास और भूमि पूजन के साथ ही मुख्यमंत्री स्थानीय जनता से सीधे जुड़ने के लिए “मुख्य सेवक संवाद” कार्यक्रम में भी प्रतिभाग करेंगे। जिला प्रशासन, चम्पावत द्वारा इस पूरे कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ऐतिहासिक कार्यक्रम के बाद भोजन प्रसादी का आयोजन भी होगा।