चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

सीएम धामी कल करेंगे चम्पावत जनपद का एक दिवसीय भ्रमण, प्रशिक्षण वर्ग में होंगे शामिल

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार, 16 मई 2026 को जनपद चम्पावत के एक दिवसीय भ्रमण पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री शनिवार दोपहर 01:10 बजे जीआईसी देवीधूरा खेल मैदान में बनाए गए हेलीपैड पर पहुंचेंगे। इसके उपरांत वह सड़क मार्ग से सीधे मां वाराही मंदिर, देवीधूरा के लिए प्रस्थान करेंगे। देवीधूरा पहुंचने पर मुख्यमंत्री ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026’ के अंतर्गत आयोजित जिला प्रशिक्षण वर्ग में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगे। अपने भ्रमण कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री प्रसिद्ध धार्मिक एवं आस्था के केंद्र मां वाराही धाम, देवीधूरा मंदिर परिसर में संचालित विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे।

Ad Ad