चम्पावत : कथित सामूहिक दुष्कर्म मामले में कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता समेत दो और गिरफ्तार
दुष्कर्म प्रकरण में रचे गए षड़यंत्र के तीनों नामजद सहित कुल 04 अभियुक्त गिरफ्तार, एसपी रेखा यादव के नेतृत्व में षड़यंत्र के खुल रहे हैं एक-एक तार
चम्पावत। चम्पावत पुलिस ने नाबालिग दुष्कर्म प्रकरण में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सुनियोजित साजिश का पर्दाफाश किया है। जांच में सामने आया कि कुछ लोगों ने नाबालिग बालिका को मोहरा बनाकर पुरानी रंजिश के चलते 03 व्यक्तियों को दुष्कर्म जैसे गंभीर मामले में फंसाने की योजना बनाई थी।
इस मामले में कोतवाली चम्पावत में FIR संख्या 15/26 व 16/26 पंजीकृत की गई थी। विवेचना के दौरान तकनीकी साक्ष्यों, पूछताछ और अन्य तथ्यों के आधार पर साजिश में शामिल दो और व्यक्तियों के नाम (बबलू राम निवासी गुरखोली, मंच व राहुल रावत निवासी सल्ली जिला चम्पावत) सामने आए। पुलिस टीम लगातार फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। इसी क्रम में नामजद आरोपी आनंद सिंह महरा (कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता) को बाद पूछताछ विधिक प्रक्रिया के तहत गिरफ्तार किया गया। वहीं संकलित साक्ष्यों के आधार पर एक अन्य प्रकाश में आए आरोपी, बबलू राम को भी गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट के समक्ष पे किया। जहां से न्यायालय द्वारा दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
मालूम हो कि इससे पहले दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। इस प्रकार अब तक कुल 04 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। सभी आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। मामले में अन्य संदिग्धों की भूमिका की भी जांच जारी है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
1- आनन्द सिंह महरा पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी ग्राम भामा, थाना गंगोलीहाट, जिला पिथौरागढ हॉल निवासी फागपुर, थाना बनबसा, जिला चम्पावत
2-बबलू राम पुत्र कृष्ण राम निवासी ग्राम गुरखोली, मंच, थाना तामली, जिला चम्पावत
पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
1-कमल सिंह रावत पुत्र बच्ची सिंह रावत, निवासी ग्राम सल्ली, पो0ऑ0 धौन, थाना/जिला चम्पावत
2-अर्जिता राय पुत्री ललित मोहन राय, निवासी मंच तामली रोड, थाना/जिला चम्पावत।
चम्पावत पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि कानून से खिलवाड़ करने वालों और झूठी साजिश रचकर निर्दोष लोगों को फंसाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हर तथ्य की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को न्यायालय तक पहुंचाया जाएगा।। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक बच्ची सिंह बिष्ट, प्रभारी एसओजी कमलेश भट्ट, व0उ0नि0 लक्ष्मण सिंह, उ0नि0 प्रकाश भट्ट, उ0नि0 राजेश जोशी, अ0उ0नि0 गणेश बिष्ट, हे0का0 ललित श्रीवास्तव, का0 गिरीश बिष्ट, का0 ललित चौधरी, का0 कुलदीप सिंह शामिल रहे।

