नवीनतम

टनकपुर अग्निकांड: जिला प्रशासन ने पीड़ित व्यापारियों को पहुंचाई राहत सामग्री

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

टनकपुर/चम्पावत। मंगलवार की देर रात्रि हुए अग्निकांड से प्रभावित व्यापारियों की सहायता के लिए जिला प्रशासन की ओर से त्वरित राहत कार्य किए गए। जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देश पर तहसीलदार टनकपुर पिंकी आर्या के नेतृत्व में नगर पालिका एवं जिला प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा रेड क्रॉस सोसायटी के माध्यम से पीड़ित परिवारों एवं व्यापारियों को राहत सामग्री वितरित की गई।

तहसीलदार पिंकी आर्या ने जानकारी देते हुए बताया कि अग्निकांड से प्रभावित 6 व्यापारियों को आवश्यक राहत सामग्री उपलब्ध कराई गई। राहत सामग्री में खाद्य सामग्री, कंबल, चादर, मेडिकल किट सहित दैनिक उपयोग की अन्य जरूरी वस्तुएं शामिल रहीं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन प्रभावित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़ा है तथा जरूरतमंदों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार वर्मा, सभासद दिनेश कुमार, अधिशासी अधिकारी ऋषभ उनियाल, सुरेश कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Ad Ad
Ad Ad