सनसनीखेज : मौत के बाद खुला खौफनाक राज, जीजा पर गंभीर बीमारी छिपाने और फर्जी रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज
देहरादून की प्रेमनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है
देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के प्रेमनगर इलाके में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पौड़ी गढ़वाल निवासी एक व्यक्ति ने अपनी बहन की मौत के बाद अपने जीजा पर गंभीर बीमारी (एचआईवी) छिपाने और धोखाधड़ी करने का संगीन आरोप लगाया है। पीड़िता की हालत बिगड़ने और अस्पताल में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद, मृतका के भाई ने आरोपी पति पर जालसाजी कर फर्जी मेडिकल रिपोर्ट तैयार कराने का भी दावा किया है। तहरीर के आधार पर प्रेमनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
आरोप है कि पति अस्पताल से चला गया और जांच नहीं कराई। कई दिन बाद उसने व्हाट्सएप के माध्यम से अपनी एचआईवी जांच रिपोर्ट भेजी, जिसे ग्राफिक एरा अस्पताल धूलकोट की रिपोर्ट बताया गया। बाद में अस्पताल प्रशासन से जानकारी लेने पर पता चला कि रिपोर्ट पर अंकित यूएचआईडी किसी अन्य महिला मरीज का है और पति के नाम से कोई जांच दर्ज नहीं है।
इससे रिपोर्ट के फर्जी होने की आशंका जताई गई है। शिकायत में कहा गया है कि पति ने इन्द्रेश अस्पताल में भी दोबारा जांच कराने से इनकार कर दिया था। उपचार के दौरान दो मार्च 2026 को विवाहिता की मृत्यु हो गई। परिजनों का आरोप है कि मृतका के पति ने अपनी बीमारी को छिपाया, फर्जी दस्तावेज तैयार कराए और मृतका की सामाजिक छवि को भी नुकसान पहुंचाया।

