देशनवीनतमहादसा

इंदौर में हुए सड़क हादसे में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के भतीजे प्रशांत सिंह का निधन हुआ

ख़बर शेयर करें -

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर से एक बेहद दुखद और विचलित करने वाली ख़बर सामने आई है। यहां केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के भतीजे प्रशांत सिंह की सड़क हादसे में निधन हो गया है। यह दुर्घटना उस समय हुई जब एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार बस ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इस आकस्मिक घटना से रक्षा मंत्री के परिवार सहित पूरे राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के अनुसार, प्रशांत सिंह अपने मित्रों के साथ देवास से इंदौर की ओर जा रहे थे। किसी काम के चलते रास्ते में उन्होंने अपनी कार रोकी, जैसे ही वे काम खत्म करके वापिस लौटे तो सामने से बेकाबू बस ने उन्हें जोर से टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि प्रशांत दूर जाकर गिरे और उनके सिर पर गंभीर चोटें आई है। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

Ad Ad

मालूम हो कि प्रशांत सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले (रेवती क्षेत्र के गायघाट गांव) के रहने वाले थे। उनके पिता प्रदीप सिंह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के भाई हैं। इस नाते प्रशांत केंद्रीय मंत्री के सगे भतीजे थे। हादसे के बाद प्रशांत सिंह के पार्थिव शरीर को पोस्टमार्टम के बाद एक विशेष विमान के जरिए इंदौर से दिल्ली भेजा गया। वहां से अंतिम संस्कार की रस्मों के लिए शव को उनके पैतृक निवास बलिया ले जाया जाएगा।