देहरादून : डोईवाला टोल प्लाजा के पास भीषण सड़क हादसा, दो लोगों की मौत; कई घायल
देहरादून। राजधानी देहरादून के डोईवाला क्षेत्र से बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। डोईवाला टोल प्लाजा के पास मणिमाई मंदिर के निकट एक वाहन लोडर से टकरा गया। हादसे में दो लोगों की मौत होने की प्रारंभिक सूचना है।

जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त वाहन में करीब सात लोग सवार थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजे जाने की कार्रवाई की गई है। हादसे में घायल लोगों की संख्या और उनकी स्थिति को लेकर अभी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के आधार पर लोडर और दुर्घटनाग्रस्त वाहन की टक्कर को हादसे की वजह माना जा रहा है।

