चम्पावत : ग्राम प्रधान संगठन की जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया
चम्पावत। बुधवार को विकास भवन में जिला ग्राम प्रधान संगठन जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। ग्राम प्रधान संगठन जिलाध्यक्ष व कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश मेहरा की अध्यक्षता तथा प्रदेश महामंत्री चंद्रशेखर गड़कोटी के संचालन में हुए कार्यक्रम में सर्वसम्मति से जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। ग्राम प्रधानों को विभिन्न दायित्व दिए गए। वहीं नवनिर्वाचित पदाधिकारियो ने दायित्व दिए जाने के लिए संगठन को धन्यवाद दिया। कहा कि संगठन ने जो उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है उसका पूर्ण ईमानदारी के साथ निर्वहन किया जाएगा और हमेशा ग्राम सभाओं के विकास व संगठन के हित पर कार्य किया जाएगा। ग्राम प्रधान संगठन जिला अध्यक्ष प्रकाश महरा ने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा संगठन को पूरा विश्वास है कि सभी पदाधिकारी संगठन हित में कार्य करेंगे। इस दौरान कई ग्राम प्रधान मौजूद रहे।



