चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

चम्पावत : जनता मिलन में उठी फरियाद पर घर पहुंचे जिलाधिकारी मनीष कुमार, मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति के उपचार हेतु दिए त्वरित निर्देश

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। जनता मिलन कार्यक्रम में चम्पावत के बालेश्वर वार्ड निवासी बबीता प्रहरी द्वारा अपने पति विजय प्रहरी की मानसिक स्थिति के उपचार हेतु आर्थिक सहायता की अपील किए जाने पर जिलाधिकारी मनीष कुमार ने संवेदनशीलता दिखाते हुए शाम को स्वयं उनके आवास पहुंचकर परिवार से मुलाकात की। जिलाधिकारी ने बालेश्वर वार्ड स्थित निवास पर विजय प्रहरी की स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली तथा मौके पर ही जिला समाज कल्याण अधिकारी को बुलाकर आवश्यक आर्थिक एवं शासकीय सहायता उपलब्ध कराने हेतु त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए।

इसके साथ ही जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि विजय प्रहरी के एमआरआई टेस्ट सहित अन्य आवश्यक चिकित्सीय जांचें जनपद स्तर पर ही प्राथमिकता के आधार पर कराई जाएं तथा आवश्यकता पड़ने पर जनपद के बाहर भी बेहतर उपचार की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इस दौरान जिलाधिकारी ने बबीता प्रहरी से परिवार की आर्थिक स्थिति एवं अन्य समस्याओं की भी जानकारी ली। बबीता प्रहरी ने बताया कि आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उनके पास उपचार हेतु पर्याप्त संसाधन उपलब्ध नहीं हैं। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि परिवार को शासन स्तर से मिलने वाली सभी संभव सहायता योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी कृष्णनाथ गोस्वामी, जिला समाज कल्याण अधिकारी के.एस. चौहान, अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Ad Ad
Ad Ad