Monday, May 11, 2026
चंपावतटनकपुरनवीनतमराजनीति

मासूम को मोहरा बनाकर कांग्रेस ने किया तुच्छ राजनीति करने का प्रयास : रुचि भट्ट

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

टनकपुर में भाजपा महिला मोर्चा की प्रेस वार्ता, विपक्ष पर किया तीखा हमला

टनकपुर/चम्पावत। जनपद चम्पावत में हुए कथित दुष्कर्म मामले को लेकर भाजपा महिला मोर्चा की ओर से टनकपुर भाजपा कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। जिसमें महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट ने विपक्ष पर जमकर हमला बोलते हुए तीखी आलोचना की। कहा कि विपक्ष बिना तथ्य और सच्चाई जाने बयानबाजी कर रहा है, जो राजनीति की स्वस्थ परंपरा नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष ने एक मासूम बच्ची को मोहरा बनाकर तुच्छ राजनीति करने का प्रयास किया है, जिससे न केवल चंपावत जनपद बल्कि पूरे प्रदेश की छवि धूमिल हुई है। उन्होंने कहा कि जनता सब देख रही है और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता इसका करारा जवाब देगी। भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने विपक्ष पर प्रदेश का माहौल खराब करने और भ्रम फैलाने का आरोप लगाया।

Ad Ad

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने नारेबाजी करते हुए विपक्ष के खिलाफ सीधा मोर्चा खोला। कार्यक्रम में दर्जा राज्य मंत्री हेमा जोशी, भाजपा जिला अध्यक्ष दीपा जोशी, प्रदेश महामंत्री रश्मि रस्तोगी, कुमाऊं क्षेत्र से विनीता, मीडिया संयोजक सुनीता मुरारी, बबली चौहान, जिला महामंत्री सरोज चंद, मंडल अध्यक्ष तुलसी कुंवर, रुचि धस्माना, अनीता यादव, किरण गहतोड़ी, कोमल गिरी, हंसा जोशी, रुचि वर्मा एवं लीला सहित बड़ी संख्या में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता मौजूद रहीं। प्रेस वार्ता के अंत में भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था मजबूत है और किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों को जनता कभी माफ नहीं करेगी।

Ad Ad