क्राइमचंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

लोहाघाट : DRINK & DRIVE में वाहन चालक गिरफ्तार वाहन सीज

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। एसपी के निर्देशन में सुगम एवं सुरक्षित यातायात को लेकर पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस ने आज बुधवार को लोहाघाट में की जा रही वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर कैन्टर चलाते हुये पकड़े जाने पर (DRINK & DRIVE) चालक दिनेश चन्द्र चौबे पुत्र केदार दत्त चौबे निवासी चौबे गाँव थाना लोहाघाट को नियमानुसार गिरफ्तार कर वाहन संख्या UK04CB 3967( कैन्टर) को सीज़ किया गया है। चालक का ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही की गई है। पुलिस टीम में अपर उ0नि0 धर्मेन्द्र प्रसाद, का. अनिल शर्मा, का0 भारत भूषण शामिल रहे।

Ad Ad