चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

चम्पावत : मुख्यमंत्री राहत कोष से तारा दत्त जोशी को मिली आर्थिक सहायता

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। जिला मुख्यालय के निकटवर्ती ग्राम ढकना बडोला निवासी तारा दत्त जोशी को मुख्यमंत्री राहत कोष से ₹50,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। यह सहयोग उनके लंबे समय से चल रहे गंभीर बीमारी के उपचार में राहत देने के उद्देश्य से प्रदान किया गया है।

बताया गया है कि तारा दत्त जोशी पिछले लगभग कई वर्षों से गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। निरंतर उपचार के चलते उन पर आर्थिक बोझ बढ़ता गया, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति अत्यंत कमजोर हो गई। हाल ही में उन्होंने अपनी समस्या को लेकर जिलाधिकारी मनीष कुमार को प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया था। जिलाधिकारी ने मामले का संवेदनशीलता के साथ संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्रवाई करते हुए मुख्यमंत्री राहत कोष से ₹50,000 की सहायता राशि स्वीकृत कराई। इस आर्थिक सहायता से तारा दत्त जोशी एवं उनके परिवार को राहत मिली है। उनकी पत्नी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Ad Ad
Ad Ad