क्राइमचंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

शराब के नशे में बोलेरो चलाता पकड़ा गया चालक, वाहन सीज

ख़बर शेयर करें -

लोहाघाट/चम्पावत। सुरक्षित यातायात व्यवस्था को लेकर चम्पावत पुलिस का ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ अभियान जारी है। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देश पर लोहाघाट पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान शराब के नशे में बोलेरो चलाते एक चालक को पकड़कर गिरफ्तार किया और वाहन को सीज कर दिया।

14 सितंबर 2026 को थाना लोहाघाट पुलिस ने वाहन संख्या UK03TA-2184 (बोलेरो) की चेकिंग की। जांच के दौरान चालक के शराब का सेवन कर वाहन चलाने की पुष्टि हुई। पुलिस ने चालक रितेश कुमार पुत्र नवीन राम, निवासी ग्राम पाटन पाटनी, थाना लोहाघाट को हिरासत में लेकर एमवी एक्ट एवं धारा 138(3) सीएमवीआर के तहत वैधानिक कार्रवाई की।

Ad Ad

पुलिस ने बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा। पुलिस ने वाहन चालकों से शराब का सेवन करने के बाद वाहन न चलाने की अपील की है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष ओम प्रकाश, उपनिरीक्षक कुन्दन सिंह बोरा, कांस्टेबल अनिल शर्मा और कांस्टेबल भारत भूषण शामिल रहे।