चंपावतटनकपुरनवीनतम

उप जिला चिकित्सालय टनकपुर के लेब टैक्नीशियन मोहित गड़कोटी के पिता का निधन हुआ

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

टनकपुर/चम्पावत। टनकपुर उप जिला चिकित्सालय में तैनात लैब टेक्नीशियन मोहित गड़कोटी के पिता नवीन चंद्र गड़कोटी का आज शनिवार की दोपहर में निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार नवीन चंद्र गड़कोटी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनका अंतिम संस्कार शारदा घाट में किया गया। पुत्र मोहित गड़कोटी ने चिता को मुखाग्नि दी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार वर्मा, जिलाधिकारी मनीष कुमार, अपर जिलाधिकारी केएन गोस्वामी, सीएमओ डॉ. देवेश चोहान, एसडीएम आकाश जोशी, सीएमएस डॉ. घनश्याम तिवारी, डॉ. ललित मोहन रखोलिया, डॉ. जीतेन्द्र जोशी, डॉ. आफताब आलम, डॉ. विनोद जोशी, डॉ. दीप्ती जोशी, फार्मेसिस्ट महेश भट्ट, जेएस कुंवर, अनिल गड़कोटी, जीवन सिंह, करमवीर, विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार, नोडल अधिकारी केदार बृजवाल, राजपाल चौहान, शशांक पांडेय, बृजेश जोशी, जीवन सिंह नेगी, दीप चंद्र पाठक, हर्षवर्धन रावत समेत तमाम लोगों ने शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

Ad Ad