लायंस क्लब टनकपुर की नई कार्यकारिणी का गठन, रचित मेहरोत्रा बने अध्यक्ष
टनकपुर (चम्पावत) सहयोगी। टनकपुर स्थित राजश्री होटल में लायंस क्लब टनकपुर की वार्षिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों का चयन किया गया। नई कार्यकारिणी में लायन रचित मेहरोत्रा को अध्यक्ष, लायन वैभव अग्रवाल को उपाध्यक्ष, लायन गौरव अग्रवाल को सचिव तथा लायन दीपक जैन को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष रचित मेहरोत्रा ने बताया कि क्लब की ओर से जुलाई माह में वृक्षारोपण अभियान और मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा अक्टूबर माह में टनकपुर के गांधी मैदान में भव्य लायंस क्लब दीपावली मेला आयोजित किया जाएगा। बैठक में निवर्तमान अध्यक्ष अनुराग अग्रवाल ने अपने कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग के लिए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर लायन अनुराग अग्रवाल, लायन गौरव अग्रवाल, लायन दीपक जैन, लायन वैभव अग्रवाल, लायन अंकित अग्रवाल, लायन संजय अग्रवाल, लायन विनय अग्रवाल, एमजेएफ लायन दीपक शारदा, लायन आलोक अग्रवाल, लायन नरेश अग्रवाल, लायन अर्पित शर्मा, लायन पुनीत शारदा, लायन क्रांति मोहन सक्सेना, लायन अरुण अग्रवाल, लायन राजीव आर्य, लायन मोहित अग्रवाल, लायन संजय छतवाल, लायन दर्पण अग्रवाल, लायन अभिषेक गुप्ता सहित क्लब के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

