पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल ने बेलखेत व अमोड़ी क्षेत्र का दौरा कर बाढ़ प्रभावित लोगों की दिक्कतों को जाना

चम्पावत। पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल ने पिछले दिनों हुई अतिवृष्टि से प्रभावित चम्पावत विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बेलखेत व अमोड़ी क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर ज़मीनी स्थिति का जायज़ा लिया और स्थानीय निवासियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं। उन्होंने बाढ़ में बह गए बेलखेत के झूला को भी देखा। साथ ही पुल बहने की वजह से ग्रामीणों को हो रही दिक्कतों के बारे में भी जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने जिलाधिकारी से फोन में वार्ता कर बेलखेत के ग्रामीण के लिए पुल बनने तक वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था करने के लिए कहा गया। इस दौरान उनके साथ यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष विनोद बडेला, अमित जोशी, ग्रामीण नरेश सिंह, अनिल सिंह, रघुना सिंह, शेर सिंह, विक्रम सिंह, प्रयाग सिंह आदि लोग मौजूद रहे।


