चम्पावत : कांग्रेस प्रत्याशी नीमा कठायत के लिए पूर्व विधायक खर्कवाल ने मांगे वोट
चम्पावत। नगरपालिका अध्यक्ष पद की प्रत्याशी नीमा कठायत के लिए पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल ने वोट मांगे। उन्होंने पार्टी प्रत्याशी नीमा कठायत व कार्यकर्ताओं के साथ बालेश्वर, सेलाखोला, रोपा, रौखेत समेत नगर के विभिन्न इलाकों में जाकर लोगों से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने डोर टू डोर जनसंपर्क किया। पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल ने दावा किया है कि चम्पावत जिले की चारों सीटों पर कांग्रेस परचम लहराएगी। इस दौरान जिलाध्यक्ष पूरन कठायत, निर्मल तड़ागी, जगदीश पांडेय, विनोद बडेला, अशोक वर्मा, धीरज सिंह आदि शामिल रहे। वहीं पार्टी प्रत्याशी नीमा कठायत भी विभिन्न वार्डों में जाकर लगातार प्रचार कर रही हैं और लोगों से शहर की बेहतरी के लिए कांग्रेस पार्टी को वोट व समर्थन देने की अपील कर रही हैं। चुनाव प्रचार में कांग्रेस नेता उमेश खर्कवाल, निर्मला गहतोड़ी, नरेश जोशी, श्याम सिंह कार्की, सुभाष तड़ागी, आशा आर्या, प्रकाश बोहरा, रमेश जोशी, सौरभ साह, राकेश कठायत, कमल सिंह तड़ागी, नवल प्रहरी, मुरलीधर जोशी, सिद्धांत कठायत, सोनी राणा, दीपा कुंवर आदि लगे हुए हैं।