चम्पावत में जीआईसी रोड निवासी एक ही परिवार के चार सदस्य कोरोना पॉजिटिव निकले
ADVERTISEMENTS
चम्पावत। जीआईसी रोड निवासी आपदा प्रबंधन विभाग में कार्यरत एक महिला उनके बच्चों समेत परिवार के चार लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे आसपास के लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। सभी पॉजिटिव आए लोगों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी ने बताया कि बीते दिनों चम्पावत जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। उसके बाद उनके संपर्क में आए लोगों का कोरोना टेस्ट कराया गया था। बताया कि आपदा प्रबंधन दफ्तर में कार्यरत एक महिला और उसके परिवार के तीन अन्य सदस्य कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सभी को घर पर ही आइसोलेट किया गया है।

