कलश संगीत कला समिति की वार्षिक संगीत प्रतियोगिता का भव्य समापन, विजेताओं को किया सम्मानित
चम्पावत। कलश संगीत कला समिति द्वारा आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक संगीत प्रतियोगिता का रविवार को भव्य समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के साथ सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता में जिले सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर अपनी संगीत प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। समापन समारोह में प्रतिभागियों, अभिभावकों और संगीत प्रेमियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्याम नारायण पांडे रहे। उन्होंने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए कहा कि संगीत भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। इस प्रकार के आयोजन युवा प्रतिभाओं को मंच देने के साथ-साथ उन्हें अपनी सांस्कृतिक जड़ों से भी जोड़ते हैं। उन्होंने कलश संगीत कला समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. श्याम सिंह कार्की, जितेन्द्र जी तथा शंकर जोशी उपस्थित रहे। अतिथियों ने कहा कि संगीत केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि आत्मिक विकास और सकारात्मक सामाजिक वातावरण के निर्माण का सशक्त साधन है। प्रतियोगिता के दौरान सुगम संगीत, शास्त्रीय गायन, उप-शास्त्रीय गायन और शास्त्रीय वादन की विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। निर्णायक मंडल ने प्रतिभागियों का मूल्यांकन स्वर, ताल, लय, प्रस्तुति और तकनीकी दक्षता के आधार पर किया।

प्रतियोगिता परिणाम
प्राथमिक वर्ग – शास्त्रीय वादन
- प्रथम : आयुष खर्कवाल
- द्वितीय : राज माहरा
- तृतीय : कार्तिकेय पंत एवं निकुंज तिवारी
प्राथमिक वर्ग – शास्त्रीय गायन
- प्रथम : पारस रावत
- द्वितीय : देवांश माहरा
- तृतीय : अरनव रावत
प्राथमिक वर्ग – सुगम संगीत गायन
- First : राघव सिंह
- द्वितीय : प्रियाल बोहरा
- तृतीय : आयुष खर्कवाल
जूनियर वर्ग – शास्त्रीय वादन
- प्रथम : मयंक सामंत
- द्वितीय : कार्तिक नुरियाल
- तृतीय : ह्रयान वर्मा
जूनियर वर्ग – शास्त्रीय गायन
- प्रथम : शशांक जोशी
- द्वितीय : मयंक नाथ
- तृतीय : दिव्यांशी खर्कवाल
- सांत्वना पुरस्कार : दिवेश पाण्डेय
जूनियर वर्ग – उप-शास्त्रीय गायन
- प्रथम : हृदयेश पंत
- द्वितीय : शशांक जोशी
- तृतीय : लक्षिता गौरवासी
सीनियर वर्ग – शास्त्रीय गायन
- प्रथम : अजनेश जोशी
- द्वितीय : वर्षिका जोशी
सीनियर वर्ग – उप-शास्त्रीय गायन
- विशेष सम्मान : मोहित पाण्डेय
सीनियर वर्ग – शास्त्रीय वादन
- प्रथम : अर्नव सिंह गुंसाई
- द्वितीय : नमन भट्ट
- तृतीय : अंशुमान सिंह
समारोह में विजेताओं को ट्रॉफी, स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों और उनके अभिभावकों में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम का संचालन डॉ. बी.सी. जोशी ने किया। उन्होंने संगीत शिक्षा एवं सांस्कृतिक संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रतियोगिता के उद्देश्यों की जानकारी दी। समिति के अध्यक्ष हिमेश कलखुड़िया के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रेम बल्लभ भट्ट, गिरीश पंत, दिनेश बिष्ट, महेश जोशी, नवीन पंत, नवीन चंद्र कोठारी, जनार्दन चिलकोटी, राजेंद्र गहतोड़ी, सागर मौनी, संतोष पांडेय, नीरज जोशी सहित अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। वहीं कंचन, हर्षित, ध्रुव और एम. आयुष ने मंच व्यवस्था एवं अतिथि सत्कार की जिम्मेदारियां निभाईं।



अंत में समिति अध्यक्ष हिमेश कलखुड़िया ने सभी अतिथियों, निर्णायकों, प्रतिभागियों, अभिभावकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समिति का उद्देश्य क्षेत्र की प्रतिभाओं को एक सशक्त मंच उपलब्ध कराना है, ताकि वे प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान स्थापित कर सकें। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। सफल आयोजन ने जनपद में संगीत एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को नई ऊर्जा प्रदान करने के साथ युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

