उत्तराखण्डनवीनतमहरिद्वार

हिमाचल के डिप्टी सीएम ने गंगा में विसर्जित की पत्नी की अस्थियां, पिंड दान कर किया स्नान

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री बेटी डॉ. आस्था के साथ अपनी धर्मपत्नी सिमी अग्निहोत्री की अस्थियां लेकर हरिद्वार के सतीघाट कनखल पहुंचे। उन्होंने कुशावर्त घाट पर पिंड दान करने के बाद हरकी पैड़ी में गंगा स्नान किया। अस्थि विसर्जन पिंडदान का कार्य उनके तीर्थ पुरोहित मक्खनलाल चक्खनलाल रामघाट वालों के पौत्र प्रणव सिखोला ने संपन्न कराया गया। शुक्रवार को मुकेश अग्निहोत्री की धर्मपत्नी (55) का हृदय गति रुकने से निधन हो गया था। उनके साथ हिमाचल विधानसभा के डिप्टी स्पीकर विनय कुमार सहित कई अन्य समर्थक व परिजन भी मौजूद रहे।

Ad Ad