चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतमहादसा

चम्पावत: आपदा ग्रस्त क्षेत्रों के निरीक्षण के दौरान मलवे की चपेट में आई डीएम की कार

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। जिलाधिकारी मनीष कुमार जिले में हो रही मूसलाधार बारिश व भूस्खलन के बीच खतरा उठाते हुए बारिश से हुए नुकसान व आपदा राहत कार्यों व बंद पड़ी सड़कों का जायजा लेने लगातार ग्राउंड जीरो पर पहुंच रहे हैं। डीएम मनीष कुमार पाली, अमोड़ी, सिप्टी सड़क से राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लेने जा रहे थे, तभी उनकी कार के ऊपर भारी मात्रा में मलवा गिर गया। मलवे से जिलाधिकारी की कार भी क्षतिग्रस्त हुई है। कार को जेसीबी की मदद से किसी तरह बाहर निकाला गया। बावजूद इसके जिलाधिकारी नहीं रुके और लगातार ग्राउंड जीरो पर बने रहे तथा अधिकारियों और सड़क खोलने में जुटे कर्मियों का हौसला बढ़ाते रहे। तथा इस दौरान गधेरे में फंसी एक महिला व एक पुरुष की जान भी इस दौरान जिलाधिकारी ने बचाई। जिलाधिकारी ने कहा लोगों की जान माल की सुरक्षा सुनिश्चित करना उनकी जिम्मेदारी बनती है।

Ad Ad