श्यामलाताल झील में नेपाली मजदूर के डूबने की सूचना, पुलिस, SDRF की टीमों का रेस्क्यू अभियान जारी
ADVERTISEMENTS



टनकपुर/चम्पावत। जिला मुख्यालय से 60 किमी दूर श्यमलाता झील में एक नेपाली मजदूर के डूबने की सूचना के बाद खोजबीन अभियान चलाया गया। घंटों खोजबीन के बाद उसका कहीं पता नहीं चला। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को सूखीढांग से पांच किमी दूर श्यमलाताल झील में काम से लौटते वक्त कुछ नेपाली मजदूर झील में नहाने लगे। इस दौरान उनका साथी धीरज मल (55) काफी देर बाद भी झील से बाहर नहीं आया। साथियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। ठुलीगाड़ पुलिस, एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया, लेकिन 24 घंटे बीतने के बाद भी मजदूर का कोई पता नहीं चल सका है। बताया जा रहा है कि नेपाली नागरिक अपने साथियों के साथ परिवार के साथ यहां रहकर मजदूरी करता था।

