चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतमहादसा

कोली झील के पास जल संस्थान का टैंकर पलटा, बड़ा हादसा टला

ख़बर शेयर करें -

लोहाघाट में खेतीखान रोड पर कोली झील के गेट के पास गुरुवार को जल संस्थान का एक टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पलट गया। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ और एक बड़ा हादसा टल गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, टैंकर पाटी क्षेत्र में आयोजित खेल प्रतियोगिता के लिए पानी सप्लाई करने जा रहा था। इसी दौरान चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया, जिससे टैंकर सड़क से नीचे जा गिरा। हादसे में चालक को मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। जल संस्थान के अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं, टैंकर को इस हादसे में काफी नुकसान पहुंचा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह सड़क संकरी और घुमावदार है, जिसके कारण यहां अक्सर दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। प्रशासन से सड़क सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की जा रही है।

Ad Ad