उधमसिंह नगरनवीनतम

खटीमा : आईआरबी के कंपनी कमांडर का निधन हुआ, परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के खटीमा से एक दुखद खबर सामने आ रही है। खटीमा निवासी इंडियन रिजर्व बटालियन (आईआरबी) प्रथम बैल पड़ाव में तैनात कंपनी कमांडर सतीश राणा का स्वास्थ्य खराब होने के कारण निधन हो गया है। निधन की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं सतीश राणा को बनबसा शारदा घाट पर जवानों ने अंतिम विदाई दी। इस दौरान हर किसी की आंखें नम थीं।

जानकारी के अनुसार खटीमा के पहेनिया गांव निवासी 49 वर्षीय सतीश राणा पुत्र जगदेव सिंह राणा वर्ष 1996 में आईआरबी में भर्ती हुए थे। सतीश वर्तमान में (आईआरबी) इंडियन रिजर्व बटालियन प्रथम बैलपड़ाव रामनगर में तैनात थे। पिछले कई दिनों से सतीश किडनी की बीमारी से ग्रसित थे। जिसके चलते उन्हें दिल्ली के निजी अस्पताल मे भर्ती कराया गया था। जहां पर बीते गुरुवार की देर रात उपचार के दौरान सतीश ने दम तोड़ दिया।

Ad Ad

वहीं बीते शुक्रवार को सतीश के पार्थिव शरीर को उनके घर ले जाया गया। इस दौरान सतीश के परिजनों समेत पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सतीश के अंतिम दर्शन करने के बाद उनके पार्थिव शरीर को बनबसा के शारदा घाट ले जाया गया। जहां पर उन्हें पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। सतीश की मौत के बाद से उनकी पत्नी शशिबाला व पुत्री कुमुद व बेटा नमन गहरे सदमे मे हैं।

Ad Ad