चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

लधियाघाटी का लाल तेजस भट्ट बना सेना में लेफ्टिनेंट, क्षेत्र में खुशी की लहर

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। जनपद के लधियाघाटी क्षेत्र के भिंगराड़ा निवासी तेजस भट्ट ने भारतीय सैन्य अकादमी (IMA), देहरादून से अपना कठिन प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। वे भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्त हुए हैं। उनकी इस उपलब्धि से समूचे लधियाघाटी क्षेत्र में जश्न का माहौल है और स्थानीय लोगों का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है।

लेफ्टिनेंट तेजस भट्ट की यह शानदार सफलता उनके माता-पिता के वर्षों के संघर्ष और अटूट समर्पण का परिणाम है। उनके पिता, शिक्षक कृष्ण चंद्र भट्ट ने घर की जिम्मेदारियों को अकेले संभालते हुए बच्चों के सपनों को साकार करने में अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया। वहीं, उनकी माता जी ने तेजस की पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के दौरान हर शहर और हर मोड़ पर एक मजबूत ढाल बनकर उनका साथ निभाया। माता-पिता की इसी कड़ी मेहनत और संस्कारों की बदौलत आज तेजस ने देशसेवा के इस गौरवपूर्ण मुकाम को हासिल किया है।

Ad Ad

तेजस की इस ऐतिहासिक कामयाबी पर पूरे क्षेत्र से उन्हें और उनके परिवार को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों का कहना है कि तेजस भट्ट की यह सफलता न केवल उनके परिवार बल्कि पूरी लधियाघाटी के लिए बड़े सम्मान की बात है। उनकी यह गौरवपूर्ण उपलब्धि क्षेत्र के अन्य युवाओं को भी सेना में जाकर देशसेवा करने और बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित करेगी।