जनपद चम्पावतनवीनतम

लोहाघाट: मशहूर फुटबॉलर व उत्तराखंड पुलिस के एएसआई खीम रावत का निधन हुआ

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

लोहाघाट/चम्पावत। लोहाघाट के मशहूर फुटबॉलर व उत्तराखंड पुलिस के एडिशनल एसआई खीम सिंह रावत का निधन हो गया है। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने अंतिम सांस अपने मीना बाजार स्थित घर पर सोमवार रात 10 बजे ली। वे 54 वर्ष के थे। खीम सिंह रावत के निधन से पूरे लोहाघाट क्षेत्र व चम्पावत पुलिस में शोक की लहर छा गई है। वर्तमान में वे लोहाघाट थाने में तैनात थे।

जानकारी के मुताबिक रावत लगभग पिछले एक वर्ष से बीमार चल रहे थे। रावत अपने पीछे अपनी पत्नी व दो बच्चों को छोड़ गए हैं। मंगलवार को रावत का अंतिम संस्कार रामेश्वर घाट में किया जाएगा। जहां उनके पुत्र वीरेंद्र रावत व बड़े भाई कल्याण रावत के द्वारा उन्हें मुखाग्नि दी जाएगी। अपने व्यवहार के चलते खीम रावत लोहाघाट क्षेत्र व पुलिस परिवार में काफी लोकप्रिय थे। उनके निधन पर पूरे क्षेत्र के लोगों ने शोक जताया है। मालूम हो खीम रावत अपने जमाने में फुटबॉल के मशहूर खिलाड़ी थे। उनके द्वारा उत्तराखंड पुलिस टीम का कई बार प्रतिनिधित्व किया गया। उनके निधन पर एसपी चम्पावत अजय गणपति, सीओ वंदना वर्मा, लोहाघाट थानाध्यक्ष अशोक कुमार, राज्य आंदोलनकारी राजू गड़कोटी, निवर्तमान पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, विधायक प्रतिनिधि चांद बोहरा, कैलाश रावत, व्यापार मंडल अध्यक्ष भैरव दत्त राय, हरी ओली, नवीन कुमार, हेड कांस्टेबल ललित रावल, कांस्टेबल दया सहित कई लोगों ने दुख जताया है।

Ad Ad
Ad Ad