लोहाघाट पुलिस व एसओजी ने दबोचा चरस तस्कर, 2.418 किलो चरस बरामद
ADVERTISEMENTS
चम्पावत। लोहाघाट पुलिस व एसओजी टीम ने एक चरस तस्कर गिरफ्तार किया है। उसके पास से करीब ढाई किलो चरस बरामद हुई है। एसपी देवेंद्र पींचा के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन क्रैक डाउन के तहत शुक्रवार 27 जनवरी को जनपद चम्पावत के थाना लोहाघाट क्षेत्रान्तर्गत पुलिस टीम/एसओजी द्वारा पाटन पुल लोहाघाट के पास से पवन कुमार पुत्र उत्तम राम निवासी ओंगला थाना अस्कोट जिला पिथौरागढ उम्र 28 वर्ष के कब्जे से 2.418 किलोग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ थाना लोहाघाट में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया है। पुलिस टीम में एसआई कुन्दन सिंह बोरा, एसओजी प्रभारी सुरेन्द्र खड़ायत, हे0कानि0 दीवान राम, सोहन गिरी, कानि0 अशोक वर्मा एडीटीएफ, नवल किशोर एडीटीएफ, कानि0 महेश मेहता, उमेश राज शामिल रहे।

