जनपद चम्पावतनवीनतमलोकसभा चुनाव 2024

लोहाघाट : राजस्व उप निरीक्षक प्रकाश मेहता बने डिप्टी जेलर, राजस्व विभाग ने किया सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

लोहाघाट। यहां तैनात प्रशिक्षु राजस्व उप निरीक्षक प्रकाश सिंह मेहता का डिप्टी जेलर के पद पर चयन हुआ है। इस पर राजस्व विभाग के कर्मियों ने उन्हें सम्मानित किया। रेगड़ू क्षेत्र के ग्राम तलछंदा निवासी प्रकाश सिंह मेहता लोहाघाट चौकी में प्रशिक्षु राजस्व उप निरीक्षक के तौर पर तैनात हैं। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा को पास करने के बाद वे डिप्टी जेलर के पद पर चयनित हुए हैं। बुधवार को पटवारी चौकी लोहाघाट में राजस्व विभाग के कर्मचारियों के द्वारा सम्मान समारोह आयोजित कर प्रकाश सिंह मेहता को सम्मानित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। लोहाघाट के राजस्व उप निरीक्षक राकेश पंगरिया ने कहा कि प्रकाश मेहता ने राजस्व विभाग सहित अपने क्षेत्र रेगड़ू व लोहाघाट क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रकाश की प्रारंभिक शिक्षा विवेकानंद विद्या मंदिर लोहाघाट से हुई। उन्होंने एनआईटी उत्तराखंड से बीटेक किया। इससे पूर्व प्रकाश का चयन वन विभाग, पुलिस व ग्राम विकास विभाग में भी हुआ था। प्रकाश वर्तमान में लोहाघाट में राजस्व उप निरीक्षक के पद पर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। वहीं एसडीएम लोहाघाट रिंकू बिष्ट के द्वारा भी प्रकाश को शुभकामनाएं दी गई हैं। कार्यक्रम में राजस्व उप निरीक्षक राकेश पंगरिया, मोहित मेहता, नारायण दत्त, नीरज कुमार, सुरेश भट्ट, ललिता जोशी, कौशल पुनेठा आदि मौजूद रहे। वहीं प्रकाश की शानदार कामयाबी से उनके गृह क्षेत्र रेगड़ू में खुशी का माहौल है।

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड