उत्तराखण्डदेहरादूननवीनतम

उत्तराखंड वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IFS अधिकारियों और DFO के तबादले

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने वन विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारियों और विभिन्न वन प्रभागों के प्रभागीय वन अधिकारियों (DFO) के तबादले किए हैं। कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कई महत्वपूर्ण प्रभारों में भी बदलाव किया गया है।

प्रमुख वन संरक्षक (HOFF) कपिल लाल से CAMPA का प्रभार वापस ले लिया गया है। वहीं नीना ग्रेवाल को प्रमुख वन संरक्षक (वन्यजीव) के साथ-साथ प्रबंध निदेशक, उत्तराखंड वन विकास निगम का अतिरिक्त दायित्व पूर्ववत सौंपा गया है। अपर प्रमुख वन संरक्षक बी.के. गांगटे को CAMPA की जिम्मेदारी के साथ वन अनुसंधान एवं प्रशिक्षण का कार्यभार दिया गया है। सुरेंद्र मेहरा को नियोजन के साथ सतर्कता एवं विधि प्रकोष्ठ का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है। वहीं सुशांत कुमार पटनायक को वन पंचायत का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

Ad Ad

वन संरक्षक चंद्रशेखर सनवाल को नोडल कार्यालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नीतू लक्ष्मी को यमुना वृत्त से हटाकर अपर सचिव, वन विभाग बनाया गया है, जबकि कल्याणी को पुनः यमुना वृत्त का प्रभार सौंपा गया है।

DFO स्तर पर प्रमुख तबादले

  • अमित कंवर : मसूरी से चकराता (कालसी) वन प्रभाग।
  • वैभव कुमार सिंह : चकराता से देहरादून वन प्रभाग।
  • नीरज कुमार : देहरादून से उत्तराखंड वन विकास निगम में प्रभारी क्षेत्रीय प्रबंधक।
  • हिमांशु वागड़ी : तराई पूर्वी से टिहरी वन प्रभाग।
  • दीपक सिंह : अल्मोड़ा से तराई पूर्वी (हल्द्वानी)।
  • आशुतोष सिंह : पिथौरागढ़ से टोंस वन प्रभाग (पुरोला)।
  • पुनीत तोमर : टिहरी से तराई पश्चिमी (रामनगर)।
  • जीवन मोहन दगाडे : लैंसडौन से उत्तरकाशी।
  • अभिमन्यु : नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क से अल्मोड़ा वन प्रभाग।
  • आदित्य रत्न : बागेश्वर से पिथौरागढ़।
  • रजत सुमन : रुद्रप्रयाग से केदारनाथ वन प्रभाग।
  • प्रणाली रमेश : नोडल कार्यालय से बद्रीनाथ वन प्रभाग।
  • प्रकाश चन्द्र आर्य : तराई पश्चिमी से बागेश्वर।
  • देवी प्रसाद बलूनी : उत्तरकाशी से मसूरी वन प्रभाग।

2024 बैच के IFS अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां

वर्ष 2024 बैच के IFS अधिकारियों में पंडित शिरीन संजय को राजाजी राष्ट्रीय पार्क में उप निदेशक नियुक्त किया गया है। विनीत कुमार को रुद्रप्रयाग, ढिनो पुरुषोत्तमन को चम्पावत, गौरव वर्मा को लैंसडौन वन प्रभाग तथा यश ढोबले को नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क (जोशीमठ) में उप वन संरक्षक के पद पर तैनाती दी गई है।

वन विभाग में किए गए इस व्यापक प्रशासनिक फेरबदल को विभागीय कार्यों में बेहतर समन्वय, दक्षता और प्रभावी कार्यप्रणाली सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। शासन ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।