चंपावतटनकपुरनवीनतम

चम्पावत जिले के वरिष्ठ पत्रकार चंद्रशेखर जोशी को मातृ शोक, जिलाधिकारी समेत तमाम लोगों ने शोक जताया

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर/चम्पावत। चम्पावत जिले के वरिष्ठ पत्रकार चंद्रशेखर जोशी की माता पदमा जोशी (86) का निधन हो गया। वह कुछ समय से बीमार थीं। रविवार की रात उन्होंने अंतिम सांस ली। वह अपने पीछे एक पुत्र व तीन पुत्रियों का भरा पूरा परिवार छोड़ गई हैं। सोमवार को टनकपुर के शारदा घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। पुत्र चंद्रशेखर जोशी ने उन्हें मुखाग्नि दी। उनके निधन की खबर से पत्रकारिता और सामाजिक क्षेत्र में शोक छाया है।

एसडीएम प्रमोद कुमार, डीआईओ अनुज कुमार, केएमवीएन के स्वतंत्र निदेशक रोहित बिष्ट, जिला पत्रकार यूनियन के महामंत्री गिरीश बिष्ट, वरिष्ठ पत्रकार देवेंद्र देवा, गणेश दत्त पांडेय, राजेश देउपा, सतीश जोशी सत्तू, योगेश जोशी, रविन्द्र धामी, प्रेम सिंह धामी, पंकज पाठक, विनोद चतुर्वेदी, नवीन सिंह देउपा, ललित मोहन जोशी, अर्जुन सिंह, धर्मेंद्र चन्द, दीपक धामी, दिनेश खर्कवाल, भुवन पाटनी, दिनेश भट्ट, अमित जोशी बिट्टू, आबिद सिद्दकी, बाबूलाल यादव, कुंदन बिष्ट, सुरेश उप्रेती, सूरज तिवारी, फार्मासिस्ट एमसी भट्ट, जेएस कुंवर, पूर्णागिरि धाम के पुजारी विशन दत्त भट्ट, भैरव दत्त पांडेय, जयेष्ठ ब्लॉक प्रमुख भुवन चन्द्र पांडेय, मां पूर्णागिरी मंदिर समिति अध्यक्ष किशन चन्द्र तिवारी के अलावा मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी केएस बृजवाल, पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार, पूर्व पालिकाध्यक्ष हर्षवर्धन रावत, हरीश भट्ट, मुकुल राय, अनिल चौधरी पिंकी, रोहिताश अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल आदि लोगों ने गहरा दुख जताया है। वहीं जिलाधिकारी मनीष कुमार ने भी पत्रकार श्री जोशी की माताजी के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने अपने शोक संदेश में शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। उन्होंने कहा है कि दुःख की इस घड़ी में उनकी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं तथा ईश्वर उन्हें इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति एवं धैर्य प्रदान करें।

Ad Ad